IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 61 ओवर में ही 298 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इसके ऐलान के बाद अब टीम इंडिया को जीत के लिए 10 विकेट लेने जरुरी है वहीं बांग्लादेश को 512 रन बनाने होंगे। टीम की शुरुआत दमदार रही और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की। जिसके बाद कप्तान केएल राहुल आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया और अपने करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि उसके बाद वे आउट हो गए। वहीं इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी धमाकेदार शतक जड़ा।
और पढ़िए – AUS vs SA 1st test: ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में लौटा तूफानी गेंदबाज
शुभमन गिल ने जड़ा करियर का पहला शतक
275 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम के दोनों ही ओपनरो ने बांग्लादेश को विकेट नहीं लेने दिए। हालांकि 23वें ओवर में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 152 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़ दिए।
पुजारा ने 51 पारियों के बाद जड़ा शतक
टीम के ओपनर शुभमन गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी दमदार फॉर्म में नजर आए। पुजारा ने मात्र 130 गेंदों पर 102 रन बनाए और सभी को अपनी रफ्तार से चौका दिया। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में भी 92 रन बनाए थे। पुजारा ने इस पारी में 13 चौके जड़े। पुजारा लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे और उनका अच्छा प्रदर्शन करना भारत के लिए अच्छी खबर है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines