IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 61 ओवर में ही 298 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 572 रन बनाने का टार्गेट मिला। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। चौथे दिन के लंच तक टीम ने 119 रन बना लिए हैं और टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरा है। भारतीय टीम के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। अगर उसे जीतना है तो जल्द से जल्द विकेट लेने होंगे। वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 393 रन चाहिए।
नजमुल हुसैन और जाकिर हसन ने जड़ा अर्धशतक
512 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और धीमे धीमे खेलते हुए एक भी विकेट नहीं गंवाया। टीम की तरफ से ओपनर नजमुल हुसैन ने सबसे पहले अर्धशतक जड़ा। वे 64 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं उनके साथी जाकिर हसन ने भी अर्धशतक पूरा किया और वे 56 रनों पर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने जड़ा करियर का पहला शतक
275 रनों की बढ़त लेने के बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम के दोनों ही ओपनरो ने बांग्लादेश को विकेट नहीं लेने दिए। हालांकि 23वें ओवर में केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 152 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़ दिए।
पुजारा ने 51 पारियों के बाद जड़ा शतक
टीम के ओपनर शुभमन गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा भी दमदार फॉर्म में नजर आए। पुजारा ने मात्र 130 गेंदों पर 102 रन बनाए और सभी को अपनी रफ्तार से चौका दिया। उन्होंने इस मैच की पहली इनिंग में भी 92 रन बनाए थे। पुजारा ने इस पारी में 13 चौके जड़े। पुजारा लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे और उनका अच्छा प्रदर्शन करना भारत के लिए अच्छी खबर है।नजमुल हुसैन और जाकिर हसन ने जड़ा अर्धशतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines