IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने फर्स्ट इनिंग में 404 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पत्तों की तरफ बिखर गई और सिर्फ 150 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी 30 का भी आंकड़ा नही पार कर पाया। वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके और मोहम्मद सिराज ने भी गेंद से कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके। वहीं भारतीय टीम ने फॉलोऑन नहीं दिया और बल्लेबाजी करने उतर गई है।
और पढ़िए – IND vs BAN: Kuldeep Yadav ने दिया Shakib को गच्चा…विराट ने कर दिया टाटा- बाय-बाय
कुलदीप ने बरपाया कहर
टीम इंडिया के 404 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को कुलदीप ने घुटनों पर ला दिया। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी मैजिकल बॉल से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दंग कर दिया। उन्होंने 16 ओवर में मात्र 40 रन देकर 5 विकेट चटका डाले। कुलदीप ने इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे शाकिब अल हसन, नुरल हुसैन समेत अन्य के विकेट लिए। कुलदीप की फिरकी समझना बांग्लादेश के लिए नामुंकिन साबित हो रहा था। स्पिनर कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार एक पारी में पांच विकेट हॉल अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया में यह उपलब्धि हासिल की थी। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले कुलदीप इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: Kuldeep Yadav के जाल में ऐसे फंसते गए बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी, देखें VIDEO
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
7 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines