IND vs BAN: कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से बरपाया कहर, शुभमन गिल ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

ind vs ban 1st test kuldeep yadav nurul hasan shubman gill
Edited By Pushpendra Sharma

ind vs ban 1st test kuldeep yadav nurul hasan shubman gill
नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से चकित कर दिया। कुलदीप ने पहले बल्लेबाजी में कहर बरपाया। उन्होंने 114 गेंदों में 5 चौके ठोक 40 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में गदर काट डाला।
टीम इंडिया के 404 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को कुलदीप ने घुटनों पर ला दिया। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी मैजिकल बॉल से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दंग कर दिया। उन्होंने 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर नुरुल हसन का इस तरह शिकार किया कि वे कुलदीप की गेंद को समझ ही नहीं पाए।
ये नजारा 33वें ओवर में देखने को मिला। सातवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर नुरुल हसन 16 रन बनाकर खेल रहे थे। कुलदीप इससे पहले शाकिब अल हसन का शिकार कर चुके थे। जैसे ही कुलदीप ने इस ओवर की पहली गेंद डाली, ये गेंद टप्पा पड़कर टर्न हो गई। नुरुल ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए शॉर्ट लेग की ओर उड़ गई।
Virat kohli celeberate Shubman Gill's catch #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/3eXxBAjR7W
— Adnan Ansari (@AdnanAn71861809) December 15, 2022
यहां खड़े फील्डर शुभमन गिल ने तुरंत फुर्ती दिखाई और शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की ओर रवाना कर दिया। कुलदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने मुस्तफिकुर रहीम को 28, कप्तान शाकिब अल हसन को 3, नुरुल हसन को 16 और ताइजुल इस्लाम को डक पर पवेलियन भेजा। बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं और वह 271 रन पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन मैच क्या रुख लेता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: