IND vs BAN 1st Test Day 2: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 404 रन पर सिमट गई है। भारत ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन अश्विन और कुलदीप यादव ने बल्ले से तबाही मचाई और टीम इंडिया को 404 रनों तक पहुंचा दिया।
अश्विन- कुलदीप यादव ने बल्ले से दिया शानदार योगदान
दूसरे दिन स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की पार्टनरशिप में 92 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर आउट हुए थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1603291412921200640?s=20&t=QgojkaTzf6sqg3JqAwVfvQ
इन गेंदबाजों ने चटकाए 4-4 विकेट
पहली पारी में बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट मिले।
विराट और राहुल फ्लॉप हुए
पहले दिन टीम इंडिया के लिए श्रेयस और पुजारा ने पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की पार्टरनरशिप की थी, जिसकी बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंच पाया था। हालांकि इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया और वह महज 1 रन बना सके. वहीं केएल राहुल (22), शुभमन गिल (20) और ऋषभ पंत (46) कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, रजत पाटीदार का नाम भी शामिल
35 secs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines