हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test Kuldeep Yadav

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच चटोग्राम में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की टीम 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट खोए 42 रन बना चुकी है। बांग्लादेश के पास अभी दो दिन हैं और 471 रन बनाने हैं। भारत ने दूसरी ईनिंग में 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। ऐसे में ये सवाल लाजिमी हो गया कि क्या ये लक्ष्य काफी रहेगा। क्या बांग्लादेश की टीम इस लक्ष्य का पीछा कर सकती है। भारतीय टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये सवाल गूंजा।

कुलदीप यादव के जवाब से हंस पड़े पत्रकार 

चटोग्राम में दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव से पूछा गया कि क्या बांग्लादेश मैच के शेष दो दिनों में इस लक्ष्य का पीछा कर सकता है। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप ने इस सवाल का सीधा जवाब दिया, जिससे कमरे में मौजूद पत्रकार हंस पड़े।

और पढ़िए – PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, सेंचुरी ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर

विज्ञापन

हम उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे

कुलदीप ने हंसते हुए कहा- “मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें ऐसा नहीं करने देना चाहता!” भारतीय चाइनामैन स्पिनर ने आगे कहा- यह क्रिकेट है। अगर किसी को 300 मिलते तो शायद! हम उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे। कल के लिए यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

IND vs BAN: ‘अगला विराट कोहली…’, इस बल्लेबाज के मुरीद हुए वसीम जाफर, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1603752809597239296

किसी भी टीम ने टेस्ट इतिहास में 500 या 450 से अधिक के लक्ष्य का पीछा नहीं किया है। वेस्ट इंडीज के पास वर्तमान में इस प्रारूप में सर्वाधिक सफल रन-चेज का रिकॉर्ड है। उसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रन का टार्गेट अचीव किया था। कुलदीप ने तीसरे दिन सिर्फ एक ओवर फेंका है, जिसमें उन्होंने 4 रन दिए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola