---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs BAN: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया गदर..भारत को 186 रन पर समेटा, KL ने बनाए 73 रन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 186 रन पर बिखर गई है। 41.2 ओवर में बांग्लादेश ने भारत को आलआउट कर दिया। बांग्लादेश की तरफ शाकिब अल हसन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट चटकाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी है। […]

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 186 रन पर बिखर गई है। 41.2 ओवर में बांग्लादेश ने भारत को आलआउट कर दिया। बांग्लादेश की तरफ शाकिब अल हसन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट चटकाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी है। इसके अलावा इबादत हुसैन ने भी चार विकेट निकाले। बांग्लादेश को अगर यह मैच जीतना है तो 187 रन बनाने होंगे।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए

टीम इंडिया के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने एक तरफ से पारी को संभाला, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वह 73 रन बनाकर इबादर हुसैन के शिकार बने। राहुल ने भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

और पढ़िए IND vs BAN: ‘हम इसके आदी…’, बांग्लादेश से मिली करारी हार पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर सब फ्लॉप रहे। रोहित ने 27 रनों की पारी खेली, जबकि धवन और कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 24 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर आउट हुए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IND vs BAN: मेहदी हसन का तूफान देख एलन डोनाल्ड की नसों में भरा रोमांच, डगआउट में खुशी से झूमे, देखें वीडियो

बांग्लादेश के लिए शाकिब ने लिए 5 विकेट, 4 इबादत के नाम

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और इबादत ने कमाल की गेंदबाजी की। शाकिब ने जहां 5 विकेट चटकाए तो वहीं इबादत ने 4 विकेट अपने नाम किए।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/iammirfaizan/status/1599324850359005184?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

---विज्ञापन---

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 04, 2022 02:42 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola