हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: चौका मारने के चक्कर में 'गच्चा' खा गए शिखर धवन... Mehidy Hasan Miraz ने कर दिया बोल्ड

विज्ञापन
IND vs BAN 1st odi live score Shikhar Dhawan bowled

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहले वनडे सीरीज शुरु हो गई है। ढाका के शेरे बांगला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है। शिखर धवन चौका मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्हें स्पिन गेंदबाज Mehidy Hasan Miraz ने बोल्ड कर दिया।

चौका मारने के चक्कर में आउट हुए शिखर धवन

दरअसल, शिखर धवन पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने गए थे। हालांकि उन्होंने गेंद को मिस किया और गेंद बॉडी से टकराकर स्टंप पर लगी, जिससे गिल्ली नीचे गिरी और धवन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

https://twitter.com/bhoopendrarai34/status/1599294047725948930?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

विज्ञापन

17 रन बनाकर शिधर धवन आउट

शिखर धवन 17 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने सिर्फ 1 चौका मारा। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 16 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विराट कोहली अभी-अभी क्रीज पर आए हैं। आपको बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

https://twitter.com/cricstatsbydeep/status/1599289913798971393?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola