IND vs BAN: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से मात खाने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। दोनों के बीच पहला वनडे मैच 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। इस सीरीज में जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम में भी कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच अगर हेड ट हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
और पढ़िए – IND vs BAN: वनडे में भारत और बांग्लादेश में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
और पढ़िए – Pak vs Eng: Imam-ul-Haq ने दिखाया पॉवर, टेस्ट में स्पिनर के खिलाफ जड़ा कमाल का छक्का
IND vs BAN Series Schedule: ये है शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा। रोहित शर्मा दोनों सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines