IND vs BAN 1 Test: टीम इंडिया वनडे सीरीज के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है, क्योंकि वह दूसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। हालांकि उनके टेस्ट से बाहर होने को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा
दूसरे वनडे मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने उनकी चोट का अपडेट देते हुए कहा था कि रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेलेंगे। टेस्ट के खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके टेस्ट खेलने पर फैसला लिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित की जगह पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़िए – AUS vs WI: ‘ये है Marnus Labushange का क्लास’ खड़े-खड़े खेली शानदार स्ट्रेट ड्राइव, बल्ले से आई मीठी सी आवाज, देखें Video
कप्तान की भूमिका में बल्ले से कर रहे रनों की बारिश
अभिमन्यु ईश्वरन इस वक्त कमाल के फॉर्म में हैं। टीम इंडिया ए फिलहाल बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट खेल रही है। ईश्वरन ने बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ दोनों अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शतक लगाए हैं। आपको बात दें कि अभिमन्यु बांग्लादेश में ही टीम इंडिया ए के साथ हैं और वह कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।
अभिमन्यु फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर है शानदार
अभिमन्यु ईश्वर की उम्र अभी 27 साल है। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर बेहद शानदार है। वह लिस्ट-ए और टी-20 को मिलाकर 25 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैच में 44 की औसत से 5419 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिमन्यु के बल्ले से 17 शतक और 23 अर्धशतक निकले। मतबल 40 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है। खास बात ये है कि वह 233 रन की बड़ी पारी भी खेल चुके हैं।
और पढ़िए – नए साल 2023 में इस टीम के साथ पहला टी20 खेलेगी Team India, राजकोट, मुंबई और पुण में होगी छक्कों की बारिश
IND vs BAN टेस्ट सीरीज शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के बाद 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines