हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: अब कोहली के बल्ले में लगेगी 'स्प्रिंग'!, लगेंगे छक्के पर छक्के

World Cup 2023 Final: भारत के किंग कोहली का बल्ला रन नहीं बल्कि आग उगलेगा, साल 2003 की याद एक बार फिर से ताजा हो गई है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

World Cup 2023 Final: अब कोहली के बल्ले में लगेगी स्प्रिंग, लगेंगे छक्के पर छक्के, जी हां, विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की रन मशीन यानी विराट कोहली छक्कों की बारिश करने जा रहे हैं। इस विश्व कप में कोहली की शानदार फॉर्म देखने को मिल रही है। किंग कोहली 10 मैचों में 101 के औसत से 711 रन बना चुके हैं। कोहली के कवर ड्राइव की तो इस बार बाढ़ सी आ गई है। इसलिए हम कह रहे हैं कि इस World Cup के फाइनल में कोहली के बल्ले में स्प्रिंग लगने जा रही है। आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि स्प्रिंग का मामला क्या है? तो साहब, उसे जानने के लिए आपको 20 साल पहले चलना होगा…

याद है साल 2003 का फाइनल..

बात है साल 2003 की। मौका था विश्व कप का फाइनल, टीमें थीं भारत और ऑस्ट्रेलिया। उस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। एक्सपर्ट सौरव गांगुली के इस फैसले के खिलाफ थे। और हुआ भी यही, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऐसी पारी खेल दी कि फैंस कहने लगे, पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग लगी हुई है। उस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 121 गेंदों में 140 रन की पारी खेली दी थी। 4 चौकों के साथ 8 छक्के पोंटिंग के बल्ले से निकले थे। हालांकि स्प्रिंग वाली बात सिर्फ एक अफवाह ही थी, लेकिन उस समय जिस तरह से पोंटिंग ने पारी खेली, वो काबिल-ए-तारीफ थी।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बनाया खतरनाक प्लान, टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़

कोहली से अब ऐसी ही है उम्मीद

भारतीय फैंस किंग कोहली से ऐसी ही पारी की उम्मीद कर रहे हैं। कह सकते हैं कि कोहली के साथ सभी भारतीय बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में है, लेकिन जब बड़े मुकाबले की बात आती है तो सभी की नजर कोहली पर आ टिकती है। आंकड़ों की बात करें तो कोहली जब भी 50 से ऊपर रन बनाते हैं तो टीम इंडिया 66 फीसदी मुकाबले अपने नाम करने में सफल होती है। इसलिए कामना तो यही है कि विश्व कप के फाइनल मुकाबले में कोहली के बल्ले से 52वां शतक देखने को मिले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें