IND vs AUS Prediction: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक स्टार क्रिकेटर की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टार ने विश्व कप से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। खिलाड़ी ने आगे कहा कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 450 रन बनाएगा, इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 65 रनों पर ऑलआउट हो जाएगी। स्टार खिलाड़ी की यह भविष्यवाणी चौंकाने वाली है।
ये भी पढ़ें:- World Cup से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम में भूचाल, Captain के बाद Head Coach भी बदल गए
‘ऑस्ट्रेलिया 385 रन से जीतेगा फाइनल’
आपको बता दें कि यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने आईपीएल के दौरान किया था। मार्श ने 2023 आईपीएल सीजन के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित पॉडकास्ट शो पर बोलते हुए यह भविष्यवाणी की थी। मार्श ने भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत से भिड़ेगा। मार्श ने आगे कहा था कि फाइनल में भारत को सिर्फ 65 रन पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया 385 रन से जीतेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में होगी MS Dhoni की एंट्री, ‘मेन इन ब्लू’ को मोटिवेट करेंगे विश्व विजेता कप्तान
भारत तोड़ देगा ऑस्ट्रेलिया का बड़ा रिकॉर्ड
मिचेल मार्श की एक भविष्यवाणी तो पहले ही सच हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना चुका है, ऐसे में भारतीय फैंस को डर सता रहा है कि कहीं मिचेल की दूसरी भविष्यवाणी भी सच न साबित न हो जाए। बता दें कि भारत इस विश्व कप अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। ऐसे में भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हरा देता है, तो आईसीसी विश्व कप मैच में लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन जाएगी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर लेगी।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
52 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines