IND vs AUS, ICC Knockouts Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप में 8 साल बाद दोनों टीमें नॉकआउट में भिड़ेंगी। जबकि साल 2023 में दूसरा ऐसा मौका है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत आईसीसी नॉकआउट में होने जा रही है, खास बात यह है कि दोनों फाइनल मुकाबले हैं। इससे पहले इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। अब टीम इंडिया के पास मौका है बदला पूरा करने का।
20 साल पहले फाइनल में मिली थी हार
टीम इंडिया को फाइनल में 20 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को हार मिली थी। अब भारत के पास मौका है उस हार का बदला लेने का। उस वर्ल्ड कप में अंत तक ऑस्ट्रेलिया अजेय रहा था। इस बार टीम इंडिया अजेय है और उसके पास तीसरी बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया की नजरें छठे विश्व कप टाइटल पर हैं। जबकि भारत तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने उतरेगा।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी, क्या बारिश डालेगी खलल?
ICC नॉकआउट में कब-कब हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत?
- ICC नॉकआउट चैंपियंस ट्रॉफी 2000- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया
- 2003 वर्ल्ड कप फाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया
- 2007 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 15 रन से हराया
- 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
- 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रनों से हराया
- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: बारिश के कारण रद्द हुआ Final, तो कौन होगा विश्व कप विजेता? जानें ICC के नियम
अहमदाबाद में भारत का पलड़ा भारी
अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का यहां कंगारू टीम के खिलाफ पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर कुल 6 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत मिली है। जबकि टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 19 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें से 11 में उसे जीत मिली है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी यहां दो बार मात दी है। टीम इंडिया ने सबसे पहले वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर साल 1986 में हराया था फिर उसके बाद साल 2011 में भी इस मैदान पर टीम इंडिया ने कंगारू टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
48 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines