IND vs AUS: बारिश के कारण रद्द हुआ Final, तो कौन होगा विश्व कप विजेता? जानें ICC के नियम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेलने वाला है। क्या आपने सोचा है कि अगर यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो विनर कौन होगा।

IND vs AUS World Cup 2023 Final If Match canceled who will winner

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।

विज्ञापन

IND vs AUS: आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला विश्व कप की दो सबसे सफल टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। इस मुकाबले को लेकर सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। भारत अगर इस विश्व कप खिताब को अपने नाम कर लेता है, तो भारत विश्व कप ट्रॉफी की हैट्रिक लगा देगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहले ही 5 बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीत चुका है। इस विश्व कप में बारिश का भी असर देखा गया है। ऐसे में अगर विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी बारिश होती है, तो कौन होगा विश्व कप विजेता।

विज्ञापन

क्या मैच के लिए है रिजर्व डे?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में अगर बारिश होती है, तो इसके लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। अगर बारिश होती है, तो यह मुकाबला अगले दिन यानी 20 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, अगर अगले दिन भी बारिश हो जाती है, तो भारत को विश्व कप का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। भारत इस विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, ऐसे में अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, भारत विश्व कप की विजेता टीम बन जाएगी। इससे साफ है कि कुदरत भारत का नुकसान नहीं करा सकता है, भारत को बारिश का फायदा ही मिलेगा।

विज्ञापन

क्या कहता है सुपरओवर ड्रॉ के नियम?

अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो दोनों के बीच सुपरओवर खेला जाएगा। मान लीजिए कि दोनों के बीच सुपरओवर भी ड्रॉ हो जाता है, जैसा कि 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। इस परिस्थिति में दोनों टीमों के बीच तब तक सुपरओवर होते रहेगा, जब तक मैच का रिजल्ट नहीं निकल आता है। इसका मतलब है कि 2019 के आईसीसी के नियम में बदलाव किया गया है। इससे साफ है कि इस मैच का रिजल्ट जरूर निकलेगा। अधिक बाउंड्री जड़ने के आधार पर विनर घोषित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ