IND vs AUS Shubman Gill Update: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले देशभर के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन इस मुकाबले से पहले बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
गिल ने खेला था 80 रनों की पारी
शुभमन गिल इस विश्व कप शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में भी गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच के दौरान शुभमन गिल के पैर में क्रैंप आ गया था। गिल मैदान पर खूब रन बना रहे थे, लेकिन पैर में क्रैंप आने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। शुभमन गिल मैदान से बाहर चले गए थे। इस दौरान गिल 76 के स्कोर पर खेल रहे थे, जब उनके पैर में क्रैंप आया था। अगर पैर में क्रैंप नहीं आता तो, कीवी टीम के खिलाफ उनके बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिल सकती थी। हालांकि आखिरी ओवर में गिल फिर से बल्लेबाजी करने के लिए वापस मैदान पर आए थे, लेकिन इस दौरान गिल के बल्ले से सिर्फ चार रन ही निकले थे।
ये भी पढ़ें:- Kohli के 50वें शतक पर कंगना रनौत का बयान, ‘… उसकी पूजा होनी चाहिए’
क्या फाइनल खेल पाएंगे गिल?
सूर्यकुमार यादव की विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल मैदान पर आए थे। गिल को देख फैंस खुश हो गए कि अब उनके बल्ले से बाउंड्री की बरसात होगी, लेकिन गिल के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकला। ऐसे में फैंस को चिंता हो रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि गिल फिट नहीं है। हालांकि अभी तक रोहित शर्मा या फिर बीसीसीआई की ओर से गिल को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, ऐसे में इसकी अपार संभावना है कि गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में खेलते दिखेंगे। गिल ने भी पिछले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं फाइनल तक ठीक हो जाऊंगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलूंगा। इससे साफ है कि गिल फाइनल में खेलते दिखेंगे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
1 hr agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
1 hr agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
1 hr agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
2 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
2 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
3 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
3 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines