Shreyas Iyer Not Out Sean Abbott Catch MCC Rule: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं, जो दर्शकों को दंग कर जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में देखने को मिला। यहां शानदार बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ दी, लेकिन इसके बाद उन्हें आउट करार देने के लिए डिसिजन लेने में अंपायर का माथा चकरा गया।
31वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 31वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज सीन एबॉट ने शतक ठोक चुके अय्यर को इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे पॉज करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग ठीक नहीं हो सकी। अय्यर चूके और बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए गेंदबाज की ओर उड़ गई। इधर, एबॉट ने बेहतरीन छलांग लगाई और दाएं हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर पवेलियन की ओर लौटने लगे। बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन करते हुए अय्यर बाउंड्री लाइन के पास तक पहुंच गए, लेकिन ये क्या? वे अचानक रुक गए।
अय्यर के विकेट को लेकर रीप्ले दिखाया गया। थर्ड अंपायर ने इसमें देखा कि जब एबॉट ने छलांग लगाकर कैच लिया और नीचे गिरे तो उनका हाथ जमीन से टकरा गया। अंपायर को इस निर्णय को लेने में रिप्ले बार-बार देखना पड़ा। आखिरकार जब ये कंफर्म हो गया कि एबॉट के हाथ में रखी बॉल जमीन से टकरा गई है तो अय्यर को बल्लेबाजी के लिए वापस बुला लिया गया।
जानिए नियम, क्या है क्लीन कैच?
दरअसल, कैच को लेकर एमसीसी का नियम कहता है कि इसे क्लीन कैच होना चाहिए। यानी फील्डर के हाथ में कैच लेने के बाद थोड़ी देर तक बॉल रहनी चाहिए। अगर कैच लेने के बाद बॉल कहीं भी जमीन में टच होती है तो ऐसे में बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसे अय्यर और गिल, दोनों ने खेली शानदार शतकीय पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड
MCC के नियम 33.3 के अनुसार, कैच लेने का कार्य उस समय से शुरू होगा जब गेंद पहली बार फील्डर के संपर्क में आएगी और तब समाप्त होगा जब फील्डर गेंद और अपनी गति दोनों पर पूरा नियंत्रण प्राप्त कर लेगा। यानी फील्डर द्वारा उस कैच को पूरा करना चाहिए। आसान भाषा में कहें तो अय्यर के केस में ये क्लीन कैच नहीं था क्योंकि गेंद जमीन से छू गई। इसलिए उन्हें नॉटआउट करार दे दिया गया। हालांकि अय्यर अगली गेंद पर चौका मारने और 200 रन की पार्टनरशिप करने के बाद आउट हो गए।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
4 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
6 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
7 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
7 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines