नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे महज 109 रन पर ही ढेर हो गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन ने 5 विकेट चटकाकर दंग कर दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को 12, शुभमन गिल को 21, श्रेयस अय्यर को डक, रविचंद्रन अश्विन को 3 और उमेश यादव को 17 रन पर चलता कर दिया। कुहनेमैन ने कुल 9 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट निकाले। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने ही जाल में फंस गई। भारत ने शायद 1 टेस्ट खेल चुके कुहनेमैन को हल्के में ले लिया, लेकिन वे इस तरह भारी पड़े कि अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के होश ही उड़ा डाले। आइए जानते हैं कौन हैं मैथ्यू कुहनेमैन…
कौन हैं मैथ्यू कुहनेमैन?
26 साल के कुहनेमैन 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। गोल्ड कोस्ट से आने वाले इस खिलाड़ी ने अक्टूबर 2017 को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। इस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। वह ऑस्ट्रेलिया अंडर -19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। मैथ्यू कुहनेमैन ने 16 जून, 2022 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनका आखिरी एकदिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में था। अपने आखिरी मैच में बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 10 ओवर के स्पेल में 26 रन दिए और दो विकेट लिए। वे अब तक 4 वनडे में 6 विकेट निकाल चुके हैं। हाल ही उन्होंने बिग बैश लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
और पढ़िए – मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बड़ी मिली जिम्मेदारी, जानिए फुल स्क्वाड
https://twitter.com/cricketcomau/status/1630832848440823808?cxt=HHwWgMDUtbn18KEtAAAA
और पढ़िए – डेविड मलान का तूफान, सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास
हल्क में ले लिया?
खास बात यह है कि कुहनेमैन ने इंदौर से पहले महज 1 ही टेस्ट खेला था। उन्होंने 17 फरवरी को दिल्ली में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। इसमें उन्होंने पहली पारी में 21.3 ओवर में 72 रन देकर 2 विकेट चटकाए। कुहनेमैन ने कोहली और सिराज का शिकार किया था। ये 10वीं बार था जब कोहली किसी डेब्यूटेंट गेंदबाज का शिकार बने थे। हालांकि टीम इंडिया को यकीन ही नहीं था कि ये नया-नवेला गेंदबाज इंदौर की पिच पर ये कमाल कर देगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने 3 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines