हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: मुश्किल में थी टीम इंडिया तो याद आए ऋषभ पंत, हमशक्ल ने स्टेडियम पहुंचकर चौंकाया, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS Rishabh Pant

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज महज 118 रन पर आउट हो गए। एक के बाद एक विकेट आउट हुए तो क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत याद आ गए। वही पंत, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में तूफान मचाकर महफिल लूट ली थी।

अब पंत भले ही एक्सीडेंट में लगी चोट से मुंबई के अस्पताल में जूझ रहे हों, लेकिन उनके हमशक्ल ने इंदौर के मैदान पर पहुंचकर चौंका दिया। दरअसल, मैच के बीच में ये नजारा उस वक्त दिखा जब टीम इंडिया 14 रन से पीछे चल रही थी। अचानक कैमरा एक शख्स की तरफ घूम गया। कैमरे में नजर आ रहा शख्स ऋषभ पंत जैसा लुक लिए था। खास बात यह है कि इस शख्स के एक्सप्रेशन भी कुछ ऐसे थे, जैसे अक्सर पंत करते हैं। गर्दन घुमाया हो या फिर मुंह बनाना…इस शख्स ने पंत की गैरमौजूदगी में महफिल लूट ली।

और पढ़िए – IND vs AUS: अबे यार…सिराज हुए बोल्ड, रोहित का बन गया मुंह, देखें वीडियो

विज्ञापन

क्या है पंत का हेल्थ अपडेट

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह पहले से काफी बेहतर हैं। हाल ही उनका एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अब अच्छे हैं और लाइफ को नए नजरिए से देखने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पंत के आईपीएल तक ठीक होने की उम्मीद नहीं है। कहा जा रहा है कि वे वनडे वर्ल्ड कप तक वापसी कर सकते हैं।

और पढ़िए – IND vs AUS: क्या 76 रन के टार्गेट पर जीत सकती है इंडिया? उमेश यादव ने दिया सीधा जवाब

विज्ञापन

बहरहाल, मैच के स्कोर की बात करें तो टीम इंडिया ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं और 52 रन की लीड ले ली है। देखना होगा कि मैच में अब क्या मोड़ सामने आते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola