IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से वाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है. स्टार खिलाड़ियों ने भी इस सीरीज की तैयारी भी शुरू कर दी है. जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली का भी नाम शामिल है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे फैंस के सबसे बड़े सवाल का भी जवाब मिल चुका है.
इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 15 अक्टूबर को रवाना होगी. टेस्ट सीरीज में शामिल खिलाड़ी दिल्ली से रवाना होंगे, वहीं बाकी खिलाड़ी मुंबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. दोनों खिलाड़ी लगभग 7 महीने के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया में टीम को 2 दिन का अभ्यास मिलने वाला है. ऐसे में पहले वनडे मैच के लिए इन्हीं 2 दिनों में ही पूरी तैयारी करनी होगी. बतौर वनडे कप्तान ये शुभमन गिल की डेब्यू सीरीज होने वाली है.
यहां पर देखें टीम इंडिया की टी20 और वनडे स्क्वाड
टी20 टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
वनडे टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
यहां पर देखें सीरीज का शेड्यूल
वनडे मैचों का शेड्यूल
पहला वनडे- 19 अक्टूबर- पर्थ
दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर- एडिलेड
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर- सिडनी
ये भी पढ़ें: क्या पैट कमिंस और ट्रेविस हेड छोड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ? IPL फ्रेंचाइजी ने दिया 58 करोड़ का ऑफर!
टी20 मैचों का शेड्यूल
पहला टी20- 29 अक्टूबर- कैनबरा
दूसरा टी20- 31 अक्टूबर- मेलबर्न
तीसरा टी20- 2 नवंबर- होबार्ट
चौथा टी20- 6 नवंबर- गोल्ड कोस्ट
पांचवा टी20- 8 नवंबर- ब्रिस्बेन
ये भी पढ़ें: ‘रोहित-विराट के बिना भी टीम इंडिया ताकतवर’, भारत दौरे से पहले टेम्बा बावुमा ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
42 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines