IND vs AUS: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में जहां हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं वहीं टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इस ब्रेक के समय पर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ समय बिता रहे हैं और घूम रहे हैं। इसी कड़ी में कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह पहाड़ों पर चढ़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
वामिका को कंधे पर बैठाकर कोहली ने की पहाड़ो की चढ़ाई
गौरतलब है कि विराट कोहली ने जो अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है उसमे अनुष्का उनके आगे चलती हुई नजर आ रही हैं जबकि उनकी बेटी वामिका कंधे पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। ये फोटो बेहद ही खूबसूरत है और सभी लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नजर आएंगे कोहली
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है और इस सीरीज में सभी को भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं। कोहली ने भी इसी के चलते इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
27 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines