हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: कार चलाकर स्टेडियम पहुंचे Virat Kohli, इस बात को लेकर हुए इमोशनल, देखें

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test Virat Kohli

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 18 फरवरी 2023 से दिल्ली में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है और वह दिल्ली पहुंच गई हैं। टीम इंडिया आज से अरुण जेटली स्टेडियम में प्रेक्टिस शुरू करेगी इसके लिए भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली खुद अपनी कार चलाकर वहां पर पहुंचे और इसका फोटो उन्होंने शेयर भी किया है।

विराट कोहली को आई पुराने दिनों की याद

दरअसल भारत के चेज मास्टर विराट कोहली बचपन से दिल्ली में ही पले-बढ़े हैं और उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में कई मैच खेले हैं। इस स्टेडियम से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं और जब कोहली फिर से कार चलाकर वहां पर गए तो वे इमोशनल हो गए और उन्हें पुराने दिनों की याद आने लगी।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है जिसमें वे चश्मा लगाकर कार चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘लंबे समय के बाद दिल्ली में स्टेडियम की ओर लांग ड्राइव, ये काफी उदासीन भावना है’ इससे साफ होता है कि कोहली अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं और इसे लेकर थोड़े इमोशनल भी हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –  ‘ये पल मेरे हौंसले को बढ़ाने वाला है’100वें टेस्ट से पहले पीएम मोदी से मिले चेतेश्वर पुजारा, लिया आशीर्वाद

Virat Kohli instagram story

विज्ञापन

और पढ़िए – 13 गेंदों में ठोके 64 रन, कराची में मचाया कोहराम, 6 छक्के-7 चौके, देखें video

दिल्ली टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola