IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज को लेकर दोनों ही तरफ से खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स द्वारा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है वहीं अब इसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड भी शामिल हो गया है और उसने भारतीय टीम को चिढ़ाते हुए दिसंबर 2020 का वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
भारतीय टीम ने बनाया था शर्मनाक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 17 दिसंबर 2020 से शुरू हुआ था। मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 244 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम महज 191 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि दूसरी पारी में इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और पूरी टीम 36 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। भारतीय टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन से पूरा विश्व हैरान हुआ। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने बड़े अंतर से जीता था। अब इसी मैच का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और भारत को ये संकेत दिया है कि इस बार भी ऐसा ही हो सकता है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल (Border-Gavaskar Trophy 2023 Schedule)
-पहला टेस्ट मैच, 9 से 13 फरवरी (नागपुर)
-दूसरा मैच, 17 से 21 फरवरी (दिल्ली)
-तीसरा मैच, 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)
-चौथा मैच, 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद)
IND vs AUS Test: पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन ल्योन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
5 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
57 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines