IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को ही भारत पहुंच जाएगी और तैयारी शुरू कर देगी। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है और दोनों ही अपनी तरह से तैयारी भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तो भारत आने से पहले ही इंडिया की पिच पर प्रेकेटिस करना शुरू कर दिया है जिसका वीडियो सामने आया है।
नागपुर- बेंगलुरू जैसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया की विशेष तैयारी
भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड ने पिछले कुछ दिन नॉर्थ सिडनी में एक खास पिच पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया है। यह पिच भारतीय परिस्थियों को देखकर तैयार की गई थी ताकि इस पर अभ्यास करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उपमहाद्विपीय पिचों पर खेलने के अनुकूल हो सकें. एक क्रिकेट जर्नलिस्ट ने इस पिच की तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी दी है. उन्होंने यह भी लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर में खेले जाने वाले मुकाबले के पहले बेंगलुरु में भी इस तरह की पिच पर 5 दिन तक अभ्यास करने की उम्मीद कर रही है। वहीं इसका एंड्रयू मैकग्लाशेन ने वीडियो भी शेयर किया है।
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
और पढ़िए – जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस, देखें Video
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines