नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 186 रन की पारी खेल बड़ा धमाका किया। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 571 का स्कोर बनाया। विराट ने टेस्ट में शतक ठोकने के लिए तीन साल का इंतजार खत्म किया। अपनी पारी के बाद कोहली को दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों से तारीफ मिली, लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने स्टार बल्लेबाज के बारे में एक खुलासा कर दिल जीत लिया। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर बताया कि कोहली रविवार को मैदान पर उतरते समय बीमार थे। उन्होंने लिखा- इस धैर्य के साथ बीमारी से खेलना, मुझे हमेशा प्रेरणा देता है।
ऐसा नहीं लग रहा था कि वह बीमार हैं
हालांकि अनुष्का का पोस्ट सामने आने के बाद कोहली के साथ 79 रन बनाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने कोहली के बारे में बड़ा बयान दिया है। अक्षर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या कोहली अपनी पारी के दौरान बीमार थे। इस सवाल पर अक्षर ने हंसते हुए कहा- मुझे नहीं पता। जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ रहे थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि वह बीमार हैं! अक्षर ने आगे कहा- इतने गर्म मौसम में उन्होंने इतनी बड़ी साझेदारी की और इतनी अच्छी दौड़ लगाई। उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आया।’
https://twitter.com/BCCI/status/1634874697438339073?cxt=HHwWgoCxkYP4nrAtAAAA
मैं बल्ले से योगदान देकर अच्छा महसूस कर रहा हूं
इस दौरान अक्षर ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- “मैं बल्ले से योगदान देकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं हिट कर सकता हूं।” मैं पहले टेस्ट को फॉलो कर बल्ले से अपनी क्षमता के बारे में थोड़ी जानकारी हासिल कर रहा हूं।”
ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता था
अहमदाबाद में अक्षर ने कुछ शानदार स्ट्रोक खेले। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के ठोके। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के विशेष निर्देश दिए गए थे, अक्षर ने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मेरी कोई तय भूमिका नहीं थी। बस ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता था।” इस पिच पर अक्षर का मानना था कि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान हो जाएंगी। उन्होंने कहा- क्रीज पर एक बार जब आप एडजस्ट कर लेते हैं, तो फिर भी इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।”
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
6 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines