IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार मिली है। विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज बांए हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ बेबस दिखे। बाहर जाती गेंदों पर टीम इंडिया की कमजोरी उजागर हो गई है। करारी हार के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों को खास सलाह दी है, जो तीसरा वनडे में काम आ सकती है ।
वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को दी ये सलाह
पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘ये वनडे मुकाबला एक टी20 मैच से भी कम समय तक चला। दोनों ही पारियों में कुल 37 ओवर हो पाए और काम तमाम। इस गेम को भूलकर टीम इंडिया को आगे बढ़ना होगा। स्विंग होती गेंदों को बेहतर तरीके से खेलने की जरूरत है।’
और पढ़िए –WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बाहर जाती गेंदों पर फंसे थे भारतीय बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग ने साफ-साफ कह दिया है कि भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ ज्यादा बेहतर तरीके से खेलना होगा। क्योंकि दूसरे मैच में मिचेल स्टार्क और सीन एबॉट की बाहर जाती गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज फंस रहे थे, जैसे ही शॉट्स खेलने की कोशिश की तो अपना विकेट गंवा बैठे। अब वीरेंद्र सहवाग की सलाह के बाद देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ी इस कमी को कैसे दूर करते हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: सूर्या का खराब प्रदर्शन देख वसीम जाफर को आई संजू सैमसन की याद, टीम प्रबंधन से की विशेष मांग
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे
अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और महज 117 रन पर सिमट गई थी। इस छोटे से टारगेट को कंगारू टीम ने बिना विकेट खोए 11 ओवर में ही पूरा कर लिया। मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई थी, क्योंकि विराट कोहली (31) और अक्षर पटेल (29) के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने सिरदर्द
दरअसल, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हमेशा से ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाप फ्लॉप साबित होता आया है। चाहे वह ट्रेंट बोल्ट हों, शाहीन शाह अफरीदी हों या फिर कोई दूसरा बाएं हाथ का सीमर हो। इन बॉलर्स ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। दूसरे वनडे में कुछ इसी तरह मिचेल स्टार्क के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का हाल दिखा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines