IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली नागपुर पहुंच गए हैं और प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। इस सीरीज में सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं और कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि वे टेस्ट में शतक का अपना 3 साल का सूखा खत्म कर देंगे। इसी कड़ी में संजय बांगर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
क्या विराट कोहली खत्म करेंगे तीन साल का सूखा ?
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों खतरनाक फॉर्म से गुजर रहे हैं। 2022 में उन्होंने वनडे और टी20 दोनों में शतक जड़ कर अपना सालों का सूखा खत्म कर दिया। वहीं टेस्ट में भी कोहली ने पिछले तीन साल से शतक नहीं जड़ा है उनका आखिरी शतक नवंबर 2019 को आया था और इस सीरीज में ये खत्म हो सकता है। इसे लेकर भारतीय टीम के पूर्व कोच ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि विराट इसे खत्म कर देंगे। संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘विराट कोहली इस बॉर्डर-गावस्कर में जरूर अपने टेस्ट शतकों का सूखा खत्म करेंगे, वह इस टेस्ट सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले हैं।’
और पढ़िए – बल्लेबाजों को डर, ऑस्ट्रेलिया की खास तैयारी, VIDEO
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वे अपने शतक का सूखा इस सीरीज में ही खत्म कर देंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 1682 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं वहीं उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का रहा है।
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
16 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
21 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines