IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी जिनका बल्ला ऑस्ट्रेलिया के सामने जमकर बोलता है।
Virat Kohli Test Records vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के विराट रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वे अपने शतक का सूखा इस सीरीज में ही खत्म कर देंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 1682 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं वहीं उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का रहा है।
और पढ़िए – Sanju Samson के समर्थन में उतरा यह धाकड़ बल्लेबाज, ‘एक मैच में मौका देकर दूसरे में ड्रॉप करना गलत’
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में जमकर बोलता है बल्ला
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी सरजमीं के अलावा कंगारुओं के देश में भी जाकर गदर मचाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले 13 टेस्ट मैचों में 1352 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 54.08 रही है। कोहली ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में 33 की औसत से कुल 330 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
और पढ़िए – भारत को पहला टी20 World Cup जिताने वाले इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, Final में किया था कमाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines