Virat Kohli-Rohit Sharma Practice: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. 19 अक्टूबर 2025 से दोनों देशों के बीच श्रृंखला की शुरुआत हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे मैच देखने को मिलेंगे. इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजर रहने वाली है. 7-8 महीनों बाद उनकी मैदान पर वापसी होगी. टीम इंडिया के प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और रोहित-विराट ने आते ही चौंकाने वाला कदम उठाया है. पर्थ की परीक्षा के लिए दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी है.
रोहित-विराट ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही चौंकाया!
विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और इसका वीडियो भी सामने आया था. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विराट-रोहित जैसे ही पर्थ पहुंचे, उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया. दोनों अपनी वनडे वापसी के लिए नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए. अमूमन जब मैच में कुछ दिन होते हैं, तो शुरुआत में कम अभ्यास किया जाता है, ताकि लंबे समय तक ट्रेवल करने के बाद शरीर को थोड़ा आराम किया जा सके. हालांकि, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही चौंकाने वाला कदम उठाया और नेट्स में काफी समय अभ्यास किया. रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने 30 मिनट तक बल्लेबाजी की.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, रोहित-विराट का होगा काम तमाम?
BCCI ने डाला विराट-रोहित का खास वीडियो
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट कोहली और रोहित शर्मा से जुड़ा खास वीडियो डाला. इसमें विराट-रोहित नेट्स में साथ में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में दोनों ने बैटिंग के अलावा फील्डिंग और रनिंग करते हुए भी पसीना बहाया. दोनों इसी बीच फैंस से मिलते और ऑटोग्राफ देते हुए भी नजर आए. BCCI भी दोनों दिग्गजों की वापसी को हाइप कर रहा है.
आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
| 19 अक्टूबर 2025 | पहला ODI | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
| 23 अक्टूबर 2025 | दूसरा ODI | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
| 25 अक्टूबर 2025 | तीसरा ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
ये भी पढ़ें:- नहीं मिली Asia Cup की ट्रॉफी, फिर भी BCCI को 100 करोड़ का फायदा, बंधे रह गए मोहसिन नकवी के ‘हाथ’!
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
20 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
38 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
45 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines