IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचौं की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारुओं को हरा दिया। ये ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में दूसरी हार थी। इस हार के चलते मेहमान टीम सीरीज में तो 2-0 से पीछे हो गई है। दिल्ली में खेले गए इस मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में थी हालांकि दूसरी पारी में उनके बल्लेबाजों ने स्वीप शॉट खेले और आसानी से आउट हो गए। इसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की आकाश चोपड़ा ने लगाई क्लास
वर्ल्ड की नंबर 1 टीम के बल्लेबाजों ने जिस प्रकार दूसरी पारी में बैटिंग की और एक ही तरह के शॉट खेलकर आउट हुए इसे देखकर हर कोई हैरान है। इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी और बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि -‘स्पिन खेलने का एक तरीका है। जब विदेशी टीमें भारत आती हैं, तो वे हमेशा केवल स्वीप शॉट खेलने की योजना बनाते हैं।
और पढ़िए – IND W vs IRE W: रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो
लेकिन अगर आप पिछले 20 वर्षों में भारतीय क्रिकेट के इतिहास को देखते हैं, तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे किसी ने भी कभी स्वीप शॉट नहीं खेला और ये उन्हें ठीक से खेलना आता भी नहीं हैं। यहां तक कि विराट कोहली भी स्वीप शॉट नहीं खेलते हैं और वह अभी भी रन बनाते रहते हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि ‘ अगर आप ऐसे ही स्वीप शॉट खेलते रहे तो अभी नहीं तो बाद में आप आउट होंगे ही।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines