नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपने एग्रेशन के साथ ही हंसी-मजाक और मस्ती के लिए मशहूर हैं। मैदान पर उनकी साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती हो या फिर डांस…कोहली टेंस मैच के बीच अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कोहली ने इसी कड़ी में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में नाटू-नाटू पर जमकर कदम थिरकाए। मैच के बीच में ये नजारा देख फैंस खुश हो गए।
मस्ती-मजाक के मूड में दिखे विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के बाद विराट कोहली थोड़े मस्ती-मजाक के मूड में दिखे। उन्होंने मैच के बीच में नाटू-नाटू डांस के स्टेप्स करने की कोशिश की। कोहली ने अपने कदम आगे-पीछे किए और हूबहू स्टेप्स करके दिखा दिए। उनका ये डांस वीडियो ब्रॉडकास्टर ने रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली का ये डांस देख फैंस खुश हो गए। फैंस का कहना है कि कोहली ने परफेक्ट स्टेप्स किए हैं।
और पढ़िए – विकेट के पीछे इतिहास रचने वाली खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
https://twitter.com/superking1815/status/1636662851724259328
नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर
तेलुगू फिल्म RRR के मशहूर गाने ‘नाटू-नाटू’ को 95वें अकादमी अवार्ड्स में ‘ऑरिजिल सॉन्ग’ कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद ये लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। कई सेलिब्रिटी इस पर अपना डांस प्रजेंट कर रहे हैं। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। मिचेल मार्श ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि वे 81 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
31 secs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines