नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। दरअसल, एक छोर से विकेट गिरने के बाद कोहली भारतीय पारी को संभालने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन 50वें ओवर में 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद डिसिजन के चलते एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिए गए। मैथ्यू कुहनेमैन ने कोहली को तीसरी गेंद पर आउट किया। हालांकि डीआरएस में नजर आया कि बॉल बैट और पैड दोनों से एक साथ टकराई थी। ऐसे में कोहली अपने विकेट पर काफी नाराज नजर आए।
फील्डिंग के दौरान अंपायर नितिन मेनन से की बात
भारतीय टीम के ऑलआउट होने के बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। कोहली जब फील्डिंग के लिए आए तो वह अंपायर नितिन मेनन से बातचीत करने पहुंच गए। वह उनसे अपने विकेट को लेकर शिकायत करते भी नजर आए। कोहली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विराट के इस विकेट पर फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है। ट्विटर पर यूजर्स ने अंपायर नितिन मेनन की क्लास लगा दी है। यूजर्स का कहना है कि अंपायर को कोहली को आउट देने की इतनी भी क्या जल्दी थी।
और पढ़िए –IND vs AUS: दिग्गज कंगारू बल्लेबाज दिल्ली टेस्ट से बाहर, सिराज की बाउंसर ने किया था चोटिल
262 रनों पर आउट हुई टीम इंडिया
मैच की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में 263 रनों के जवाब में 262 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 6 ओवर के अंदर एक विकेट चटका डाला है। रवींद्र जडेजा ने 6 रन पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
23 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
51 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines