---विज्ञापन---

IND vs AUS: LBW पर भड़का विराट कोहली का गुस्सा, अंपायर नितिन मेनन से शिकायत कर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। दरअसल, एक छोर से विकेट गिरने के बाद कोहली भारतीय पारी को संभालने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन 50वें ओवर में 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद डिसिजन के […]

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। दरअसल, एक छोर से विकेट गिरने के बाद कोहली भारतीय पारी को संभालने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन 50वें ओवर में 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद डिसिजन के चलते एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिए गए। मैथ्यू कुहनेमैन ने कोहली को तीसरी गेंद पर आउट किया। हालांकि डीआरएस में नजर आया कि बॉल बैट और पैड दोनों से एक साथ टकराई थी। ऐसे में कोहली अपने विकेट पर काफी नाराज नजर आए।

---विज्ञापन---

फील्डिंग के दौरान अंपायर नितिन मेनन से की बात

भारतीय टीम के ऑलआउट होने के बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। कोहली जब फील्डिंग के लिए आए तो वह अंपायर नितिन मेनन से बातचीत करने पहुंच गए। वह उनसे अपने विकेट को लेकर शिकायत करते भी नजर आए। कोहली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विराट के इस विकेट पर फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है। ट्विटर पर यूजर्स ने अंपायर नितिन मेनन की क्लास लगा दी है। यूजर्स का कहना है कि अंपायर को कोहली को आउट देने की इतनी भी क्या जल्दी थी।

और पढ़िएIND vs AUS: दिग्गज कंगारू बल्लेबाज दिल्ली टेस्ट से बाहर, सिराज की बाउंसर ने किया था चोटिल

---विज्ञापन---

262 रनों पर आउट हुई टीम इंडिया

मैच की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में 263 रनों के जवाब में 262 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 6 ओवर के अंदर एक विकेट चटका डाला है। रवींद्र जडेजा ने 6 रन पर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(tokyosmyrna)

First published on: Feb 18, 2023 05:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola