IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली ने विश्व कप फाइनल मुकाबले में 63 गेंदों में में 54 रनों की पारी खेली है। भारतीय टीम जिस मुश्किल से गुजर रही थी, उस परिस्थिति में यह पारी काफी शानदार रही है। फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर जड़कर कोहली ने कई दिग्गजों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। कोहली ने फाइनल में खास रिकॉर्ड बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS, World Cup 2023 Final Live: भारत को लगा छठा झटका, केएल राहुल लौटे पवेलियन
कोहली ने तोड़ा सबसे खास रिकॉर्ड
विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में फिफ्टी जड़कर विश्व कप मुकाबले में लगातार सबसे अधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने आज लगातार 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर कर दिया है। विराट कोहली का बल्ला फाइनल मुकाबले में खूब चला है। आपको बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली ने 2019 के विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार 5 फिफ्टी प्लस का स्कोर किया था। इस विश्व कप सीजन कोहली ने दूसरी बार ये कारनामा कर दिखाया है। विराट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी 2015 विश्व कप सीजन में लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर किया था।
ये भी पढ़ें:- बिल्ली ने बताया कौन जीतेगा वर्ल्ड कप, हाथ पर Kiss कर चुनी टीम
कोहली ने की गंभीर की बराबरी
विराट कोहली आईसीसी के फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से सबसे अधिक बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले गौतम गंभीर आईसीसी के फाइनल मुकाबले में 2 फिफ्टी प्लस स्कोर कर चुका है। अब कोहली ने भी गंभीर की बराबरी कर ली है।
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 min agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
14 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines