IND vs AUS Final U19 World Cup: भारतीय टीम के हाथ एक साल में तीसरी बार निराशा हाथ लगी। खास बात यह रही की तीनों बार सामने ऑस्ट्रेलिया ही थी। दो बार भारत की सीनियर टीम ने निराश किया तो एक बार अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। यानी कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने एक साल में भारत को तीन बार मात देकर तीन बड़े खिताब जीतने से रोका है। 19 नवंबर 2023 का दिन शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया था, रोहित शर्मा की वो नम आंखें, विराट कोहली का मायूस चेहरा किसी भी फैन के दिल से नहीं गया था। अब 11 फरवरी को युवा टीम इंडिया ने फिर से उस लम्हे की याद दिला दी।
एक साल में तीसरी बार टूटा दिल
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम ने 79 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं टीम इंडिया छठी बार यह खिताब जीतने से चूक गई। भारत का यह 9वां फाइनल था लेकिन टीम छठी जीत नहीं दर्ज कर पाई और चौथी हार टीम को मिली। उदय सहारन अंडर 19 वर्ल्ड कप में हारने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए। इस हार ने फैंस का दिल एक साल में तीसरी बार दुखा दिया है।
WTC से अंडर 19 वर्ल्ड कप तक….
जून 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने केनिंग्टन ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। वहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया निराश लौटी थी। उसके बाद 19 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में शुरू से आखिरी तक अजेय रही टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया और छठा वनडे वर्ल्ड कप जीता था। अब अंडर 19 वर्ल्ड कप2 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर अपना चौथा खिताब जीत लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 1988, 2002 और 2010 में चैंपियन बनी थी।
रोहित की सेना की दिलाई याद
इस वर्ल्ड कप की हार ने भारतीय क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा की उस टीम की याद दिला दी जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। उस ऐतिहासिक टीम को शायद ही कोई भूल पाएगा। ग्रुप स्टेज से फाइनल तक सभी मैच टीम इंडिया ने वहां जीते थे लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने सपना तोड़ दिया था। ऐसा ही कुछ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ, जब उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम आखिरी तक अजेय थी लेकिन फाइनल में आकर ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- Run Out Rule MCC Law: बिना अपील के आउट नहीं देने पर बवाल, साफ-साफ रनआउट था बल्लेबाज; जानें क्या है नियम
यह भी पढ़ें- IND vs AUS U19 World Cup Final : ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बनी चैंपियन, पहली बार भारत को फाइनल में हराया
संबंधित खबरें
LIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
38 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
7 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
8 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
12 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
12 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines