---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS Test: इस महिला के संग डिनर करना चाहते थे विराट, लेकिन टूट गया सपना, देखें VIDEO

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में कुल 4 टेस्ट खेले जाएंगे, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली अहम हिस्सा हैं। यही वजह है कि विराट कोहली पर सबकी नजर होगी। इस सीरीज से पहले विराट कोहली ने […]

---विज्ञापन---

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में कुल 4 टेस्ट खेले जाएंगे, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली अहम हिस्सा हैं। यही वजह है कि विराट कोहली पर सबकी नजर होगी। इस सीरीज से पहले विराट कोहली ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह अपनी दिल की बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोहली से एक सवाल पूछा जाता है कि ‘वह किस ऐतिहासिक महिला के साथ डिनर पर जाना चाहेंगे?’ इस सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सभी हैरान हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –ICC T20 रैंकिंग में Suryakumar Yadav का धमाका…अपने नाम दर्ज कर लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने लिया लता मंगेशकर का नाम

विराट कोहली ने जवाब में कहा कि ‘मैं अब कभी भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी से नहीं मिल पाउंगा। जिसका मुझे जीवन भर अफसोस रहेगा। अगर में उनके साथ बैठकर बातें करता तो यादगार होता। मैं उनके साथ बैठकर उनके जीवन के बारे में बात करता और जानने की कोशिश करता कि उनके जीवन का करिश्माई सफर कैसा रहा।’

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs NZ: Suryakumar Yadav के पास एक ही मैच में कोहली, डी विलियर्स और केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका

लता मंगेशकर के फैन हैं विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली महान सिंगर लता मंगेशकर के बहुत बड़े फैन हैं। हालांकि अब लता दीदी इस दुनिया में नहीं हैं। वह 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। इससे पहले भी विराट कह चुके हैं कि वह अक्सर लता मंगेशकर के गाने सुनना पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 01, 2023 01:42 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola