IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में अब महज 3 दिन बचे हैं। 9 फरवरी से पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाना है। इस सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटशन टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से डरे हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को जडेजा के खिलाफ बैटिंग को लेकर एक खास सलाह दी है।
शेन वॉटसन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत की। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि ‘अगर जडेजा का सामना करते वक्त गेंद ज्यादा टर्न नहीं हो रही हैं तो उन्हें खेलना काफी आसान हो जाता है, क्योंकि वो गेंदबाजी काफी गति से करते हैं। हालांकि अगर उनकी गेंद टर्न हो रही है तो उन्हें खेलना काफी मुश्किल हो सकता है और वो एक अलग तरह के ही गेंदबाज दिखने लगते हैं”।
शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के ये सलाह दी
शेन वॉटसन ने जेडजा के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ‘रविंद्र जडेजा की गेंद टर्न होकर तेज गति के साथ आती हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों क लिए उन्हें खेल पाना काफी मुश्किल हो जाता हैं, ऐसे में उनके सामने बचने के बजाय शुरू से ही रन बनाने की कोशिश करनी होगी’
आखिर जडेजा से क्यों डर रहे वॉटसन?
दरअसल, रविंद्र जडेजा एक अनुभवी लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया है। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में टेस्ट सीरीज खेलते हुए जडेजा ने 4 मैचों में 25 विकेट झटके थे। जडेजा भारत में टीम के लिए काफी कारगर साबित होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा का आंकडे़ शानदार हैं
रविंद्र जडेजा ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए 12 मैचों में 12 मैचों में 63 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि वह इस बार लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। घुटने की चोट के चलते वह टी20 विश्वकप भी नहीं खेल पाए। हालांकि अब उन्होंने अब अपनी फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
6 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
7 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
8 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
8 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
9 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
10 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
10 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
10 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines