IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन ने अपनी टीम को जीत का गुरु मंत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘टर्निंग ट्रैक पर अगर पहले बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर बना देती है तो फिर इससे भारतीय टीम के ऊपर काफी दबाव आ जाएगा और ऑस्ट्रेलिया अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।’
मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दियागुरु मंत्र
मिचेल जॉनसन ने कहा कि ‘अगर इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग करने में कामयाब रहती है, जहां पर स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है और एक अच्छा टोटल पहली पारी में बनाती है तो फिर दबाव भारत पर आ जाएगा।’ मिचेल जॉनसन के इस बयान से साफ है कि वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा टारगेट सेट करे। जिससे गेंदबाजों का हावी होने का मौका मिले और भारत बैकफुट पर चली जाए।
और पढ़िए –IND vs AUS: रवि शास्त्री की इंडिया ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बड़ी भविष्यवाणी, रोहित शर्मा की टेंशन…
स्पिन को बढ़िया खेलते हैं भारतीय बल्लेबाज- मिचेल जॉनसन
मिचेल जॉनसन ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के लिए ऑस्ट्रेलिया चार स्पिनरों को लेकर गई है, भारत के बल्लेबाज नाथन लियोन के एक्सपीरियंस और टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए उनका सम्मान करेंगे, जबकि बाकी स्पिनर्स से उन्हें उतना डर नहीं लगेगा, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज अपने पैरों का अच्छी तरह से प्रयोग करते हैं और स्पिन को बेहतरीन तरीके से खेलते हैं।’
स्पिन के खिलाफ खास तैयारी कर रही कंगारू टीम
4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी से पहले कंगारू अलूर में ट्रेनिंग कैंप लगाकर प्रैक्टिस कर रही है। जहां मेहमान टीम स्पिनर्स के खिलाफ तैयारी में जुटी है। इसके लिए कंगारू टीम ने लोकल गेंदबाजों का सहारा लिया है।
पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines