IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 मई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पूरी सीरीज से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं। बीसीसीसाई के एक अधिकारी के मुताबिक बुमराह के पूरी टेस्ट सीरीज (IND vs AUS Test Series) में खेलने की संभावना नहीं है।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 90 रनों से मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई थी कि जसप्रीत बुमराह आखिरी 2 टेस्ट के लिए जगह बना सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने इस बात को खारिज किया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि बुमराह के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए समय पर फिट होने की संभावना बहुत कम है।
और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो
बुमराह को फिट होने में करीब 1 महीना और लग सकता है
दरअसल, जसप्रीत बुमराह फिलहाल पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर से उबर रहे हैं। उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बुमराह को फिट होने में अभी एक और महीना लग सकता है।
कब वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह?
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ये भी कहा, ‘इस बात की बहुत कम संभावना है कि जसप्रीत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अपना 100% फिट हो पाएंगे। क्योंकि पीठ की चोट में समय लगता है और रिहैब एक लंबी प्रक्रिया है। इस समय, वह चयन के लिए अनुपयुक्त है और उन्हें वापसी करने में कितना समय लगेगा यह अभी भी संदिग्ध है।” हालांकि माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 से पहले बुमराह पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
और पढ़िए – ईशान किशन का Idol यह दिग्गज क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी जगह लेना चाहता…देखें video
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें बुमराह को नहीं चुना। बुमराह को हाल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन पीठ में जकड़न की शिकायत के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा और अब वह एक बार फिर से रिहैब कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines