हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: बस इतने विकेट और...Harbhajan Singh का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे अश्विन

विज्ञापन
IND vs AUS Test Series Ashwin can leave behind Harbhajan Singh taking most wickets against Australia

IND vs AUS Test Series: बॉर्डर गावस्कर ट्राफी इस बार रोमांचक होने वाली है। जिसकी शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है। पहला मुकाबला नागपुर (India vs Australia 1st Test) में खेला जाना है। यहां टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं।

टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले 111 विकेट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह का नाम है, जिन्होंने 95 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर अश्विन 89 विकेट के साथ मौजूद हैं। अगर वह पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 6 विकेट हासिल कर लेते हैं तो हरभजन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि ये आसान नहीं होगा।

और पढ़िए – इस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

अनिल कुंबले- 111
हरभजन सिंह- 95
रविचंद्रन अश्विन- 89*
कपिल देव- 79
रविंद्र जडेजा- 63*

आखिर क्यों अश्विन से डर रही ऑस्ट्रेलिया टीम?

दरअसल, बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में रविचन्द्रन अश्विन महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे, इसे लेकर , ऑस्ट्रेलिया की टीम भी परेशान है, क्योंकि अश्विन टर्निंग ट्रैक पर अश्विन काफी खतरनाक गेंदबाजी कर सकते हैं। इस टेस्ट सीरीज में अश्विन के पास मौका होगा कि वह हभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ पाएं।

विज्ञापन

और पढ़िए –  इतिहास रचने के करीब अश्विन…ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS Test Squad: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

विज्ञापन

शुरूआती 2 मैचों के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, सी पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola