IND vs AUS: Rohit Sharma ने शतक जड़ते ही रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma century
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test Rohit Sharma century
IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की बदौलत शानदार शुरूआत की। कप्तान अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया है। ये रोहित शर्मा का टेस्ट में 9वां शतक है और कप्तान के रुप में ये पहला है। इस शतक के साथ रोहित ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है।
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान हमेशा नए-नए रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने का काम करते रहते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में जहां उन्होंने शतक जड़ कर डेढ़ साल का सूखा खत्म किया वहीं इसके साथ ही एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल रोहित शर्मा का ये टेस्ट में कप्तान के रुप में पहला शतक था। इसी के साथ वे कप्तान के रूप में तीनों फॉर्मेंट में सेंचुरी और एक दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित ने कप्तान के रुप में 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन बनाए थे। वहीं टी20 में उन्होंने 2017 में ही श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रुप में शतक जड़ा था। अब टेस्ट में भी सेंचुरी के बाद रोहित ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नां कर लिया है।
𝐑𝐨𝐡𝐢𝐭 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐦𝐚 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐬 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐧𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐚 𝐦𝐚𝐠𝐧𝐢𝐟𝐢𝐜𝐞𝐧𝐭 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 🫡🫡
This is his 9th 💯 in Test Cricket.#INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/yheIs70hjO
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: