IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। 9 फरवरी से ये सीरीज शुरू हो जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक गुड न्यूज निकलकर सामने आई है। 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। वह इस सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट खेल सकते हैं।
बुमराह की हो सकती है टेस्ट सीरीज में वापसी
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने NCA में गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह 1 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले इस सीरीज के तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया, “हां, बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। उम्मीद करते हैं कि सब ठीक हो जाए और वह फिट घोषित हो जाए।’
पीठ की चोट से उबर रहे हैं बुमराह
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह इन दिनों पीठ की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें पिछले साल 2022 के सितंबर में पीठ में परेशानी हुई थी, तभी से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर बुमराह को अपनी पीठ में कोई परेशानी महसूस नहीं होती है, तो उम्मीद है कि वह आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट मैचों में वापसी कर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह की ताकत
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हैं। बुमराह का सबसे बड़ा हथियार सटीक यॉर्कर है, जिससे वह बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर हैं। पड़कर अंदर आने वाली गेंद से वह बल्लेबाजों का शिकार करने के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनके पास लेफ्टी बल्लेबाज के लिए खतरनाक आउट स्विंग भी है, जिससे कई बैटर खौफ खाते हैं।
और पढ़िए – हाथ फ्रैक्चर हुआ तो लेफ्टी बन गया ये भारतीय बल्लेबाज…11वें नंबर पर उतरा और 1 हाथ से मचा दी तबाही,…
जसप्रीत बुमराह का क्रिकेट करियर
जसप्रीत बुमराह की उम्र 29 साल है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 30 टेस्ट की 46 पारियों में 128 विकेट लिए हैं। 72 वनडे में वह 121 विकेट ले चुके हैं। टी 20 के 60 मैचों में उनके नाम 70 विकेट हैं, जबकि आईपीएल के 120 मैच में यह तेज गेंदबाज 145 बल्लेबाजों का शिकार कर चुका है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसका सीधा ताल्लुक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल से है। अगर टीम इंडिया को WTC का फाइनल खेलना है तो ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 3-1 से इस सीरीज में हराना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines