IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल के फॉर्म पर जमकर बहस हो रही है। राहुल लंबे समय से टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लिहाजा उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि राहुल जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। इस बीच उन्हें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का सपोर्ट मिला है।
केएल राहुल के समर्थन में गंभीर ने दिया ये बयान
गौतम गंभीर ने केएल राहुल के सपोर्ट में कहा कि ‘जो लोग केएल राहुल के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं है कि इंटरनेशनल क्रिकेट कितना मुश्किल है। मुझे लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है, उसे ज्यादा बैकिंग की जरूरत होती है। एक खिलाड़ी का नाम बताओ, जिसने हमेशा रन बनाए हों। हर खिलाड़ी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हमें टैलेंट को बैक करना चाहिए।’
और पढ़िए – Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट, देखें शानदार VIDEO
केएल राहुल को लेकर भिड़े वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा
हाल के दिनों में केएल राहुल को ड्रॉप किए जाने के मुद्दे पर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच ट्वीटर पर जमकर कहासुनी देखने को मिली थी। वेंकटेश प्रसाद जहां केएल राहुल को ड्रॉप करने के पक्ष में हैं तो वहीं आकाश चोपड़ा राहुल का समर्थन कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर एक्टिव फैंस चाहते हैं कि केएल की जगह तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह कमाल की फॉर्म में हैं।
और पढ़िए – Harry Brook ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
राहुल ने पिछली 12 पारियों में बनाए हैं 176 रन
राहुल पिछले कई महीनों से टेस्ट में आउट आफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट की पिछले 12 पारियों में कुल 176 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर के पहले दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में राहुल ने क्रम से 20,17 और 1 रनों की पारियां खेली हैं, जिसके बाद से ही वह आलोचकों के निशाने पर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
44 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines