IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसर टेस्ट में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद इंदौर टेस्ट में शानदार वापसी की और भारत को मुकाबला हरा दिया। अब सीरीज का चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाना है। इस लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अपना प्लान बताया है। साथ ही उन्होंने World Test Championship 2023 Final पर भी प्रतिक्रिया दी।
तीसरे मुकाबले में मिली करारी हार पर रोहित शर्मा से World Test Championship 2023 Final के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि ‘हमने अभी तक इसके बारे में नहीं सोचा है। हमारे पास यह सोचने के लिए कुछ समय बाकी है। उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ‘हमें वहां क्या करने की जरूरत है। इस बारे में सोचना होगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान
रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट से पहले कही ये बात
रोहित शर्मा ने हार पर निराशा जताई और कहा कि अगले टेस्ट में ‘हमें फिर से संगठित होने और समझने की कोशिश करने की जरूरत है कि हमने पहले दो मैचों में क्या सही किया। हमें यह समझने की जरूरत है कि पिच कैसी भी हो, आपको बाहर आना होगा और अपना काम करना होगा।’
सभी को आगे आना होगा- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा कि हमें ‘अपनी योजना को सरल रखकर उसका पालन करने की जरूरत है। जब आप चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेल रहे होते हैं तो हमें बहादुर बनने की जरूरत होती है। हम चाहते हैं कि कुछ लोग खड़े हों और टीम को आगे ले जाने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।’
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान
भारत को चौथा टेस्ट जीतना जरूरी
इंदौर टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया WTC Final 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। वह पहले स्थान पर है। तीसरे टेस्ट में हार के बाद भारत के 60.29% पॉइंट्स हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 68.52% पॉइंट्स हो गए हैं। अब भारत को अगर फाइनल में जाना है तो उसे चौथा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।
यहां फंस सकता है पेंच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर टीम इंडिया चौथा टेस्ट हार जाती है तो उसे न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अगर श्रीलंका की टीम कीवियों को दोनों टेस्ट हरा देती है तो भारत WTC के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम 1 टेस्ट ड्रॉ करा लेती है तो टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दो टेस्ट हारने के बावजूद फाइनल में पहुंच जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
17 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
1 hr agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
11 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
12 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
12 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines