नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले और बाद में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है। आईसीसी विश्व कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। विश्व कप से पहले भारत 3 वनडे मैच खेलेगा, जबकि मेगा इवेंट के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगी। वहीं भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज पर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। ये सीरीज 23 जून से 30 जून के बीच होनी थी, लेकिन अब यह सीरीज अगले साल जनवरी 2024 में होगी। बीसीसीआई द्विपक्षीय सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के हिस्से के रूप में देख रहा है।
20 सितंबर को खेला जा सकता है पहला वनडे
रिपोर्ट के अनुसार, पहला वनडे 20 सितंबर को खेला जा सकता है। इसके बाद 23 सितंबर और 26 सितंबर को मैच खेले जाएंगे। हालांकि, मैच उन स्थानों पर खेले जाने वाले हैं जो विश्व कप मैचों की मेजबानी नहीं कर रहे हैं। इस साल टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला होगी। उन्होंने आखिरी टूर मार्च में किया था। जहां श्रृंखला 2-1 से जीती थी।
यह सीरीज भारत के लिए विश्वकप के फर्स्ट मैच से पहले काफी अहम हो जाएगी क्योंकि दोनों टीमें 8 अक्टूबर को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ अपने विश्व अभियान की शुरुआत करेंगी। द्विपक्षीय श्रृंखला नए मीडिया राइट्स के तहत खेली जाएगी, साथ ही यह भी पुष्टि की गई है कि मौजूदा मीडिया राइट्स अगस्त के अंत तक समाप्त हो सकते हैं।
टीम इंडिया के लिए बिजी शेड्यूल
हालांकि, विश्व कप के बाद रोहित शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, लेकिन वह पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। जिसके बाद भारत अगले साल जनवरी में शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय श्रृंखला में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया के लिए ये एक बिजी शेड्यूल होगा क्योंकि सितंबर में एशिया कप का आयोजन भी होना है। यह 17 सितंबर को समाप्त होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के समापन के ठीक बाद भारत 29 सितंबर को क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम को हरी झंडी दे दी गई। खबर है कि शिखर धवन सितंबर में कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए हांगझू में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines