हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: सूर्या की खराब फॉर्म से क्यों नहीं डर रहे गौतम गंभीर? कोच ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट! 

IND vs AUS: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार बल्ले से फेल हो रहे हैं. हालांकि बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करके सूर्या की टीम में जगह बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भी सूर्या की फॉर्म पर बड़ी चर्चा चल रही है. जिसके बारे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से भी सवाल पूछा गया. उन्होंने सूर्या की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 16 पारियों से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है. बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करके सूर्या ने टीम में अपनी जगह पक्की की हुई है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्या की फॉर्म पर अहम चर्चा शुरू हो गई है. जिसको देखते हुए ही अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है. 

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय नहीं- गंभीर 

कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 16 पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म को लेकर बात चल रही है. इस बारे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, सूर्या का फॉर्म मुझे चिंतित नहीं करता क्योंकि हमने अपने ड्रेसिंग रूम में एक अति-आक्रामक रणनीति अपनाई है. जब आप इस सिद्धांत को अपना लेते हैं, तो फेल होना भी पक्का है. अगर इरादा सही हो, तो सस्ते में आउट होना ठीक है. सूर्या के लिए सुरक्षित खेलना, 30 गेंदों पर 40 रन बनाना और आलोचना से बचना आसान होगा. लेकिन हमने सामूहिक रूप से तय किया है कि इस रणनीति को अपनाते हुए फेल होना स्वीकार्य है. टी20 में, सबसे ज्यादा मायने रखता है इंपैक्ट. तेज 20 रन, धीमे 40 रन से ज्यादा खेल बदल सकता है.’  

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: जोश हेजलवुड की ‘हेकड़ी’ निकालने के लिए तैयार टीम इंडिया का ये तूफानी बल्लेबाज! पूर्व कोच का दावा

विज्ञापन

कोच ने कहा जल्द ही सूर्यकुमार यादव करेंगे फॉर्म में वापसी 

हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा, ‘अभिषेक ने एशिया कप में अपनी फॉर्म बरकरार रखी है. जब सूर्या लय में आ जाएंंगे, तो वह उसी के अनुसार जिम्मेदारी संभालेंगे. सूर्या एक बेहतरीन इंसान हैं और अच्छे इंसान अच्छे लीडर बनते हैं. वह सकारात्मकता के साथ कप्तानी करते हैं, खिलाड़ियों को अपनी बात कहने का मौका देते हैं और गलतियों से नहीं डरते. इस प्रारूप की यही मांग है. हम पहले दिन ही सहमत हो गए थे कि हारने का कोई डर नहीं. मेरा लक्ष्य सबसे सफल कोच बनना नहीं है. मेरा लक्ष्य सबसे निडर टीम बनाना है. गलतियां खेल का हिस्सा हैं. एशिया कप फाइनल में भी कैच छोड़ना या खराब शॉट खेलना ठीक है. जो मायने रखता है वह है इरादा.’

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: श्रेयस अय्यर के एडमिट होने पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, फिटनेस पर भी दिया अपडेट 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola