IND vs AUS: दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जिसके कारण ही उनके संन्यास को लेकर भी चर्चा चल रही है. फिलहाल दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा है. फैंस चाहते हैं कि ये दोनों दिग्गज वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हुए नजर आए. रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चयनकर्ताओं को चैलेंज कर दिया है.
विराट-रोहित को सिद्धू ने बताया हिमालय पर्वत जितना ऊँचा
स्टार स्पोर्ट्स से रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘आप जानते हैं, वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें विराट कोहली की झलक जरूर दिखती है, फिर भी वह युवा अपनी पहचान छोड़कर किसी और की पहचान बन गया है. आप सुमेरु पर्वत के बारे में जानते ही हैं, जिसने अपनी जगह बदल ली है और अब सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं. लेकिन ये एक ऐसा पर्वत है जो हमेशा रहेगा, और ठीक उसी तरह, विराट और रोहित का कद हिमालय जितना ऊँचा है. दोनों ही हिमालय जितने ऊँचे हैं.’
चयनकर्ताओं को नवजोत सिंह सिद्धू ने किया चैलेंज
सूरज के साथ किंग कोहली और हिटमैन शर्मा की तुलना करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘इससे बड़ा उपहार और क्या हो सकता है? और यह पीढ़ी बूढ़ी हो गई है, जिसने सोने जैसी पीढ़ी दिया है, क्या आप देख सकते हैं? क्या सूरज अपने तेज होने का प्रमाण देगा? क्या उसका प्रकाश प्रमाण नहीं है? मुझे लगता है कि उन्होंने जो किया है वह ऐतिहासिक है.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026: कप्तानी की खातिर केएल राहुल छोड़ देंगे दिल्ली का साथ? इस चैंपियन टीम से मिल रहा ऑफर
भारतीय चयनकर्ताओं को चैलेंज करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘बदलाव जरूरी नहीं कि प्रगति ही हो, लेकिन जो बदलाव आपको बेहतर बनाता है, वही असली प्रगति है. प्रगति जीवन का प्रतीक है, और प्रगति विकास का प्रतीक है. जो भारतीय क्रिकेट का विस्तार करते हैं, उसे फैलाते हैं, और उसे बेहतर और सर्वोच्च बनाते हैं, उन्हें रोको. अगर किसी के बाप में दम है, तो रो-को को रोक कर दिखाओ.’
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सुरेश रैना से लेकर डेविड वॉर्नर तक…ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दिग्गजों की आवाज का चलेगा जादू
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
47 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines