IND vs AUS: भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का ही समय बचा है. जिसके लिए अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है. एयरपोर्ट के वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे है. 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आने वाले हैं. दोनों खिलाड़ियों का वीडियो भी एयरपोर्ट से सामने आया है. जिसमें वो नए कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच हिटमैन की गिल से खास बातचीत भी हुई है.
रोहित शर्मा से मिले नए कप्तान शुभमन गिल
बीसीसीआई के वीडियो में जब रोहित शर्मा से युवा कप्तान शुभमन गिल मिले तो उन्होंने उनका हाल-चाल पूछा और दोनों खिलाड़ी गले भी मिले. रोहित और शुभमन के बीच अच्छी बातचीत है. दोनों ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. वनडे फॉर्मेट में दोनों की जोड़ी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. कप्तानी छिनने के बाद पहली बार रोहित स्टार शुभमन गिल से मिले थे. ऐसे में दोनों के बीच बातचीत देखकर साफ हो गया कि रिश्ता पहले जैसा ही रहने वाला है. शुभमन गिल बीसीसीआई के इस वीडियो में बहुत ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने विराट कोहली का खास अंदाज में अभिनंदन किया है.
ये भी पढ़ें: बीच मैदान हुई टीम इंडिया से बड़ी चूक, ICC ने उठाया सख्त कदम, World Cup के दौरान लगा भारी जुर्माना
गिल की हुई विराट कोहली से मुलाकात
इसी वीडियो में कप्तान शुभमन गिल सुपरस्टार विराट कोहली से मिले. बस में किंग कोहली आगे की सीट में बैठे हुए नजर आ रहे थे. जहां उनके साथ टीम के नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी नजर आ रहे थे. कोहली और अय्यर के बीच बातचीत भी हो रही थी. गिल और विराट कोहली की मुलाकात भी बहुत ही खास रही. 19 अक्टूबर को पर्थ में होने वाले पहले वनडे मैच में दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह वनडे टीम में दोबारा पक्की करना चाहेंगे. रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कोहली-रोहित के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’, शुभमन गिल के माथे पर भी आई शिकन!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines