हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: कमबैक मैच में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूट गया फैंस का दिल 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पर्थ में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. जहां पर मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. इसी के साथ विराट कोहली का कमबैक मैच भी खराब हो गया. किंग के नाम ऑस्ट्रेलिया में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जिसके कारण ही फैंस का भी दिल टूट गया है.

विज्ञापन
Virat Kohli

India vs Australia: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मार्श का ये फैसला बहुत ही सही साबित हुआ. टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. इसी के साथ लगभग 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक कर रहे विराट कोहली का मैच बहुत खराब गया. किंग के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.  

विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला गया था. जिसके बाद आज पर्थ में विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. जिसके कारण फैंस का उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. किंग कोहली ने 8 गेंद खेली और बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए. इसी के साथ पहली बार विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में वनडे फॉर्मेट में जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटे हैं. इसी के साथ उनके नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. विराट कोहली के नाम वनडे में 16 डक हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ये विराट कोहली अपने आखिरी 3 मैच खेल रहे हैं. ऐसे समय में ये रिकॉर्ड जुड़ना उनके शानदार करियर पर बड़ा दाग लग गया. कोहली का ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है. ऐसे में दूसरे मैच से पहले इस पारी को भूलना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: मैच शुरू होते ही रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली बेहद खराब शुरुआत 

पर्थ में किंग कोहली लंबे समय के बाद कमबैक करने उतरे तो लेकिन उसे यादगार नहीं बना सके. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी इस मैच में अच्छा नहीं कर सके. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना सके, वहीं युवा कप्तान शुभमन गिल 10 रन ही बना सके. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में 37 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए हैं. मैदान पर खबर लिखे जाने तक श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल नजर आ रहे हैं. फिलहाल बारिश के कारण मैच रुका हुआ है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ वनडे में बच्चों वाली गलती कर बैठे अक्षर पटेल, टीम इंडिया का करा दिया नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola