IND vs AUS: मैच शुरू होते ही रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय खिलाड़ी 

IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने लगभग 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही हिटमैन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित इस महा रिकॉर्ड को बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं. इसी के साथ वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बेहद खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की शुरुआत हो गई है. इस मुकाबले से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. पर्थ स्टेडियम में जैसे ही रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस रिकॉर्ड को बनाने वाले हिटमैन अब 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले इस महा रिकॉर्ड को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में बल्लेबाजी करने उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मैच खेल लिए हैं. वो ऐसा करने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 664 मैच खेले हैं. वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली ने 551 मैच खेले हैं. इस लिस्ट में नंबर 3 पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम दर्ज है. धोनी ने 535 इंटरनेशनल मैच खेला है. इसके अलावा दिग्गज राहुल द्रविड़ ने भी 504 इंटरनेशनल मैच खेला है. रोहित शर्मा अब राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर जाना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ से विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 की भरी हुंकार! इशारों ही इशारों में करोड़ों फैंस को दी खुशखबरी

कमबैक मैच में फेल हो गए हिटमैन 

पर्थ में रोहित शर्मा लंबे समय के बाद कमबैक करने उतरे तो लेकिन उसे यादगार नहीं बना सके. 14 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर मैट रेनशॉ को कैच थे बैठे. अपने 500में मैच में हिटमैन बुरी तरह से फेल हो गए. रोहित के अलावा विराट कोहली और शुभमन गिल भी इस मैच में अच्छा नहीं कर सके. विराट कोहली तो अपना खाता नहीं खोल सके, वहीं शुभमन गिल 10 रन ही बना सके. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 8.5 ओवर में 25 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए हैं. मैदान पर खबर लिखे जाने तक श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ