IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया. वहीं युवा शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे की भी कप्तानी सौंपी. हिटमैन अब सिर्फ सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चा चल रही थी. जिस पर अब पर्थ वनडे से पहले कप्तान शुभमन गिल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहित शर्मा के साथ रिश्ते पर भी खुलकर बोले हैं.
रोहित शर्मा के साथ रिश्ते पर बोले शुभमन गिल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसी मुकाबले से रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ब्लू जर्सी में लगभग 7 महीने के बाद वापसी करने वाले हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये वनडे सीरीज बेहद अहम होने वाली है.
इस मुकाबले से पहले ट्रॉफी अनावरण के लिए कप्तान शुभमन गिल आए और इसी दौरान प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, ‘बाहर जो कहानी चल रही है वह अलग है लेकिन अब हमारे रिश्ते में कोई अंतर नहीं है. हम जैसे पहले हुआ करते थे वैसे ही हैं, सब कुछ वैसा ही है. वह बहुत मदद करते हैं. अगर उनके वर्षों के अनुभव के बाद कोई नई बात पता चलती है, तो वह मुझे बताते हैं और अगर मुझे उनसे कुछ पूछना होता है, तो मैं जाकर उनसे पूछता हूं और उनकी राय पूछता हूं, और पूछता हूं कि ऐसी स्थिति में उन्होंने क्या किया होता. मुझे सभी के विचार जानना पसंद है, और फिर खेल की अपनी समझ के आधार पर अंतिम निर्णय लेना पसंद है.’
हिटमैन-किंग को लेकर बोले कप्तान गिल
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान गिल ने कहा, ‘जब मैं बच्चा था, तो मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को अपना आदर्श मानता था. वे जिस तरह का खेल खेलते थे और उनमें जो भूख थी, उससे मुझे प्रेरणा मिलती थी. खेल के ऐसे दिग्गजों का नेतृत्व करना और उनसे सीखना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है.’
ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines